दानापुर में हत्या के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग:हथियार बरामदगी के दौरान चलाई गोली, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर पैर में मारी गोली

दानापुर में एक पूर्व प्रखंड प्रमुख के भतीजे श्रवण कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। हत्या का आरोपी विवेक, जो पहले थाने में आत्मसमर्पण कर चुका था, ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना शुक्रवार को हुई, जब विवेक ने श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वह स्वयं थाने पहुंच गया। पुलिस ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर उसे नौबतपुर थाना ले गई। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस विवेक को दानापुर के सीढ़ी घाट ले गई। वहां उसने बताया कि हथियार बालू में छिपा है। हथियार खोजने के बहाने उसने छिपे हुए हथियार से पुलिस पर तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने 2 राउंड फायरिंग की पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायर किए। इसमें एक गोली विवेक के बाएं पैर में लगी। घायल आरोपी को पहले दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे पटना PMCH रेफर कर दिया गया। FSL की टीम ने घटनास्थल से एक देशी पिस्टल और पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आरोपी का इलाज जारी है। यह घटना हथियार बरामदगी के प्रयास के दौरान हुई, जब आरोपी ने भागने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *