नालंदा में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पति समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मृतका की पहचान सूरज केवट की पत्नी रेणु कुमारी(20) के तौर पर हुई है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है। मृतका की भाभी सुनीता कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले उसे बांझ कहकर अपमानित करते थे। दहेज में गाड़ी की डिमांड कर रहे थे। पति और सास अक्सर मारपीट करते थे। शक्रवार देर रात ससुराल वालों ने फोन करके कहा कि छत से नीचे गिरने से रेणु की मौत हो गई है। उसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं है। मुंह से हल्का खून आ रहा था। गल या मुंह दबाकर हत्या की गई है। दहेज में बाइक मांग रहे थे बहन सुलेखा कुमारी ने बताया, ‘रेणु की शादी डेढ साल पहले धरमपुर गांव में सूरज केवट से हुई थी। शादी के समय हैसियत के हिसाब से 5 लाख कैश, सोने के आभूषण और सामान दिया गया था। एक बाइक की मांग कर रहे थे, लेकिन उस समय ये डिमांड पूरी नहीं कर सके।’ 3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मृतका की बहन ने आवेदन दिया है। 8 लोगों को नामजद किया गया है। 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।