पानीपत के हेयर सैलून में काम करती थी हरियाणवी मॉडल:यहीं बॉयफ्रेंड से मिली, करनाल में लिव-इन में रही; हत्यारोपी की पेशी आज

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी मॉडलिंग से पहले पानीपत के एक मॉल के हेयर सैलून में काम करती थी। इसी मॉल के एक फ्लोर पर दुकान में शीतल की हत्या का आरोपी सुनील भी काम करता था। इसी दौरान दोनों संपर्क में आए थे। बाद में दोनों ने मॉल से नौकरी छोड़ दी थी और उसके बाद दोनों ने करनाल में बार लीज पर लिया। ये दोनों करनाल में ही बार चलाते थे और लिव इन में रहने लगे थे। हालांकि, वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ, और बार में घाटा हुआ। इसके बाद शीतल बार छोड़कर दोबारा सैलून में काम करने लगी थी। यह कहानी आरोपी सुनील ने पुलिस को पूछताछ में बताई है। वैसे सुनील को शीतल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। वह पुलिस पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रहा है। हालांकि, उसने पुलिस के सामने कुछ खुलासे किए हैं। पुलिस ने बुधवार को सुनील की निशानदेही पर उसकी कार से चाकू बरामद कर लिया। CIA-1 ने सुनील को उसी नहर पर ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट किया। उसका मेडिकल भी कराया है। CIA-1 ने सुनील की कार को भी कब्जे में ले लिया। सुनील से उसके खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। अब गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की जांच में सुनील ने ये खुलासे भी किए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ पूरा मामला जानने के लिए यह खबर पढ़ें… होटेलियर बॉयफ्रेंड ने हरियाणवी मॉडल को जबरन शराब पिलाई थी:3 फोन कॉल्स के बाद गला रेता; जानिए आखिरी वक्त कार में क्या हुआ हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी सुनील से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। बता दें कि सिम्मी का होटेलियर बॉयफ्रेंड सुनील 2 दिन की पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान उसने कई खुलासे किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *