सहरसा नगर निगम के वार्ड 34 में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष आंकी गई है। युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। हांलाकि पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर बारीकी से जाँच पड़ताल मे जुटी है। अब तक शव का पहचान नही हो सका है। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे सदर थाना के पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के कपड़े और वेश-भूषा से वह मजदूर प्रतीत हो रहा है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक के सर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची और वे सैंपल को कलेक्ट कर रही है। अज्ञात युवक की हत्या को लेकर मामले सभी बिन्दुओं पर जाँच चल रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि पता चल सके युवक किधर से यहां पहुंचा। मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सब इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी, सब इंस्पेक्टर बजरंगी कुमार और सब इंस्पेक्टर सनोज वर्मा मौजूद रहे है। सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 34 के वार्ड पार्षद सिंकु सिन्हा ने बताया कि अज्ञात युवक उनके वार्ड का नहीं लग रहा है।