इंदिरा गांधी संविधान को ताक पर रखती; राहुल जेब में:मोतिहारी में अनुराग ठाकुर ने कहा-आपातकाल के 50 साल बाद भी कांग्रेस की तानाशाही सोच नहीं बदली

मोतिहारी के रामसर प्लाजा होटल में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को भाजपा ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी संविधान को ताक पर रखकर चलती थीं। राहुल गांधी उसे जेब में रखकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने संविधान की आत्मा को कुचल दिया था। कांग्रेस पार्टी आज भी उसी तानाशाही मानसिकता में जी रही है। राजद प्रमुख लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए ठाकुर ने कहा कि वे जेपी आंदोलन से निकले थे। अब कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने बाबा साहेब को अपने पांव तले रखने का काम किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान की भाषा क्यों बोलते हैं। सेना के शौर्य और ऑपरेशन पर सवाल उठाते हैं। बंद कमरे में चीनी अफसरों से मुलाकातें होती हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलती है। उन्होंने इसे देश के लिए चिंता का विषय बताया। बिहार चुनाव पर भी टिप्पणी बिहार की राजनीति पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और राजद का गठबंधन जनता को गुमराह करने का प्रयास है। बिहार में कांग्रेस की हार तय है और वह राजद के साथ डूबेगी।”उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक रहें और ऐसे दलों को सबक सिखाएं जिन्होंने आपातकाल जैसे काले अध्याय को देश पर थोपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *