पंजाब में AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह का निधन:कैंसर से पीड़ित थे, अस्पताल में ली अंतिम सांस; सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। बीते कुछ समय से वे अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल थे और वहीं उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दें। 2022 में पहली बार विधायक बने
डॉ. सोहल पेशे से चिकित्सक थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। बीमारी के बावजूद वे लगातार जनता से जुड़े रहे और सेवाभाव में सक्रिय रहे। तरनतारन क्षेत्र के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके निधन से शोक की लहर है। अंतिम संस्कार आज किए जाने की संभावना है, जिसमें आप के वरिष्ठ नेता भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *