हरियाणा की लेडी IPS अफसर का निधन:IG पति से मिलने महाराष्ट्र गईं थी, मां भी IAS अधिकारी रह चुकीं; अंबाला ACB में SP के पद पर थीं

हरियाणा की IPS अधिकारी स्मिति चौधरी (48) का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इन दिनों वह लीव पर चल रही थीं। उनके पति राजेश कुमार पुलिस में IG हैं। वह महाराष्ट्र के नासिक में अपने पति के पास गई हुई थीं। वहीं पर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मां जयवंती श्योकंद IAS अधिकारी रह चुकी हैं। स्मिति का जन्म 15 अगस्त 1976 को हुआ था। वह जींद के डूमरखां कलां गांव की रहने वाली थीं, जबकि उनका परिवार फिलहाल पंचकूला में रह रहा है। उनकी शादी कैथल के गढ़ी गांव के रहने वाले राजेश कुमार से हुई थी, जो महाराष्ट्र में पोस्टेड हैं। स्मिति 2012 बैच की हरियाणा कैडर की IPS अधिकारी थीं और वर्तमान में अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में SP के पद पर तैनात थीं। बसंत सिंह की पोती लगती थीं स्मिति चौधरी
चौधरी बसंत सिंह के परिवार के अधिकतर सदस्य अफसर हैं। बड़े बेटे रामकुमार श्योकंद कॉलेज से प्रोफेसर रिटायर हैं तो उनकी धर्मपत्नी जयवंती श्योकंद IAS अफसर रही हैं। रामकुमार का बेटा यशेंद्र IAS अफसर है। बेटी स्मिति चौधरी IPS अफसर है। स्मिति के पति राजेश कुमार IG हैं। बसंत सिंह के दूसरे बेटे स्व. सज्जन कुमार कॉन्फेड में जीएम थे और उनकी धर्मपत्नी कृष्णा डिप्टी डीईओ रही हैं। तीसरे बेटे वीरेंद्र एसई थे और उनकी धर्मपत्नी इंडियन एयरलाइंस में डिप्टी मैनेजर रही हैं। चौथे बेटे गजेंद्र सिंह आर्मी में कर्नल रिटायर रहे हैं और अभी निजी पायलट हैं। बसंत सिंह की बड़ी बेटी बिमला ग्रेजुएट हैं और पति इंद्र सिंह एडवोकेट हैं। उनके बेटे अनिल ढुल भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में हैं। दूसरी बेटी कृष्णा प्रिंसिपल रिटायर् हैं और उनके पति रघुबीर पंघाल आर्मी में मेजर से रिटायर होने के बाद एचएयू में विभागाध्यक्ष रहे हैं। कृष्णा की बेटी दया पंघाल ईटीओ है और बेटा विक्रम डॉक्टर है। तीसरी बेटी कौशल्या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनके पति रणधीर सिंह एसई पब्लिक हेल्थ रहे हैं। उनकी बेटी रितु चौधरी आईआरएस अधिकारी हैं और पति अनुराग शर्मा भी आईआरएस अधिकारी हैं। स्मिति चौधरी की पोस्टिंग से जुड़ी जानकारियां 4 पॉइंट्स में जानिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *