कुरुक्षेत्र में कांग्रेस MLA ने बोला सरकार पर हमला:अशोक अरोड़ा बोले- नगर-परिषद में हुआ सफाई घोटाला, राशन के तेल के रेट बढ़ाए

कुरुक्षेत्र में थानेसर के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BPL कार्डधारकों के लिए मिलने वाले सरसों के तेल का रेट 40 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया गया है। आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले 75 प्रतिशत लोगों के BPL कार्ड बनवाए गए और सत्ता में आने के बाद खुद ही कटवाने शुरू कर दिए। अब लोगों को धमकाया जा रहा है कि या तो खुद कार्ड कटवा लो, वरना कार्रवाई झेलो। उन्होंने बिजली के बढ़े रेट्स को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि, सरकार जनता की जेब पर 3-3 बार डाका मार रही है। बिजली के रेट बढ़ाने के साथ फ्यूल और फिक्स चार्ज भी थोप दिए। रेल किराए में बढ़ोतरी क्यों कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा गुरुवार को अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रेल टिकट महंगे होने पर भी अरोड़ा ने सरकार पर तंज कसा। कहा कि एक तरफ सरकार रिकॉर्ड GST कलेक्शन की बात कर रही है तो दूसरी ओर रेल यात्रियों पर बोझ डाल रही है। सरकार किस बात पर चल रही है, समझ नहीं आता। इनका एक ही मकसद है, इवेंट्स करो और जनता को तंग करो। 13 दिन में सफाई कर दी ? अरोड़ा ने कहा कि 3.5 करोड़ रुपए के नालों की सफाई के टेंडर 18 जून को अलॉट हुए और दिखा दिया गया कि 30 जून से पहले सारे काम पूरे कर दिए। जबकि हकीकत ये है कि सारे नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। हाल की बरसात में दुकानों और घरों तक पानी घुस गया। आरोप लगाया कि इस घोटाले की जांच होनी चाहिए। चुनावी फायदे की फिक्र अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार का असली मकसद सिर्फ चुनाव जीतना है। जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। हर कदम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। राहत देने के नाम पर सिर्फ झूठे वादे किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *