फरीदाबाद में नाइजीरियन शख्स ने महिला से ठगे 1.36 लाख:मैट्रिमोनियल एप पर हुई मुलाकात, दिल्ली से किया गया गिरफ्तार, साल 2022 में इंडिया आया

हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाइजीरियन व्यक्ति प्यार में पड़कर महिला ने 1.36 लाख रूपए गंवा दिए। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार कर लिया है। मैट्रिमोनियल साइट पर हुई मुलाकात बल्लभगढ़ की भगत कालोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया है कि भारत मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी बातचीत एक व्यक्ति से हुई। जिसने बताया कि उसका परिवार ब्राजील में तथा वह जर्मनी में रहता है। कुछ समय बाद दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए और व्हाट्सएप पर बात करने लगे। इस दौरान आरोपी ने महिला को कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार के साथ इंडिया शिफ्ट हो जायेगा। गिफ्ट में ज्वेलरी और डालर भेजा महिला ने बताया कि 9 अप्रैल को उस व्यक्ति ने कहा की वह कुछ आभूषण, US DOLLER व कपडे गिफ्ट के तौर पर उसके पास कोरियर कर रहा है। जिनकी फोटो और वीडियो साथ ही कोरियर ट्रैकिंग के लिए लिंक भी उसके पास भेजा। 11 अप्रैल को महिला के पास एक कॉल आया , कॉलर ने अपने आपको कस्टम विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि आपके नाम से एक कोरियर आया है। महिला ने उसने जब ट्रैकिंग लिंक पर नम्बर डाल कर चैक किया तो उस पर भी कोरियर दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ऑफिस में दिखा रहा था। महिला से दो बार में लिए पैसे पीड़िता ने बताया कि उससे कहा गया कि अगर वह कोरियर लेना चाहती है तो उसको 37500 रूपए फीस देनी होगी,नही तो कोरियर कस्टम में जमा हो जायेगा। महिला ने बताए गए खाते में पैसे भेज दिए। जिसके कुछ समय बाद फिर से कॉल आया कि जेवरात और यूएस डालर ज्यादा है इसलिए 98700 रूपए और देने होंगे। जिसके बाद उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन उसको कोई कोरियर नही मिला। महिला ने बताया कि बाद में जिन नंबरो से उसको कॉल आया था, सभी बंद जा रहे थे। दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाही शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के महरौली से नाइजीरियन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम इकेजा स्टेट लोगस है। वह साल 2022 से इंडिया में रह रहा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी के साथ मैट्रिमोनियल एप के माध्यम से बाते करता और उनको अपनी बातों में फंसाता और पैसों को खाता में डलवाता था। जिसके बाद खातों में आये पैसों को आरोपी ATM से निकलवा कर अपने साथी को देता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *