हमीरपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा:पूर्व सीएम धूमल से मुलाकात कर जाना हाल-चाल, प्रदेश की राजनीति पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हमीरपुर के समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धूमल का हाल-चाल जाना और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया। नड्डा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने कल अपने गृह जिले में पिता के जन्मदिन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राजीव बिंद्ल के साथ वे समीरपुर पहुंचे। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री का राजनीति में विशेष स्थान प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश की राजनीति में विशेष स्थान रखते हैं। उन्हें राज्य में सड़कों के मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। समीरपुर का भी प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। यहां मुख्यमंत्री से लेकर बड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *