चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने सुसाइड किया है। मृतका की पहचान अमनदीप कौर (26) के रूप में हुई है। मृतका की दो दिन बाद मंगनी होने वाली थी। वहीं, उसके पिता पंजाब यूनिवर्सिटी में सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है। अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, हालांकि एक सुसाइड नोट जरूर मिला है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। पेशे से फैशन डिजाइनर थी
जानकारी के अनुसार मृतका ने ट्राइसिटी में स्थित एक संस्थान से एमएससी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की हुई थी। साथ ही पढ़ाई के दौरान उसकी प्लेसमेंट हो गई थी। इसके बाद वह नामी कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसकी दो दिन बाद मंगनी थी। ऐसे में घर में खुशी का माहौल था। रात को वह अपने कमरे में जाकर सो गई थी। वहीं, सुबह पता चला कि उसने फंदा लगाकर जान दी है। एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने किसी को जिम्मेदारी नहीं माना है। हालांकि परिवार समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया है। सुसाइड नोट में लिखा था आईएम सॉरी पुलिस की तरफ से जो सुसाइड नोट कब्जे में लिया गया है। इसमें लिखा है आईएम सॉरी, मैं जो भी कर रही हूं, अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसका किसी और को कारण न बनाया जाए। मैं सिचुएशन को हैंडल नहीं कर सकी। पुलिस अब सुसाइड नोट से उसकी राइटिंग की पहचान भी कर रही है। वहीं, पुलिस ने यह भी पूछा है कि वह ज्यादा परेशान तो नहीं थी।