फरीदाबाद में सड़क से हटेंगे 5 लाख वाहन:1 नवंबर से गुरूग्राम -सोनीपत में भी नियम होगा लागू, विभाग बोला-स्क्रैप कराए पुराना वाहन

हरियाणा के फरीदाबाद में एक नवंबर से 5 लाख वाहनों को फ्यूल नही मिल पाएगा। इन वाहनों में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन शामिल है। फरीदाबाद के साथ गुरूग्राम और सोनीपत में भी ऐसे वाहनों को फ्यूल नही मिलेगा और सड़क पर पुलिस इनको जब्त भी करेगी। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देश पर यह कार्रवाही की जा रही है। दिल्ली में लागू किया गया नियम दिल्ली में इस नियम को 1 जुलाई से लागू कर दिया गया। लेकिन दिल्ली सरकार में दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने इस नियम पर रोक लगाने को कहा है। लेटर में कहा गया कि इस पॉलिसी को लागू करने के लिए बनाया गया सिस्टम ठीक नहीं है। दिल्ली सरकार का कहना है कि जब तक यह नियम पूरे NCR में लागू नहीं किया जाता है, तब तक इसे दिल्ली में लागू नहीं किया जाना चाहिए। जिला के 105 पेट्रोलपंप पर लगेंगे (ANPR) कैमरे फरीदाबाद में ही 105 पेट्रोल पंपों संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों को पेट्रोल-डीजल न मिले, इसे लेकर सभी पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने की डेडलाइन 31 अक्टूबर रखी गई है। पेट्रोल पंप पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरा लगने के बाद 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहन की पहचान पंप के एंट्री पाइंट पर ही हो जाएगी। सॉफ्टवेयर की मदद से संबंधित वाहन की पूरी जानकारी मिलेगी। यदि वाहन 10 व 15 साल पुराने हो गए हैं तो उन्हें पेट्रोल-डीजल देने से इनकार कर दिया जाएगा, क्योंकि ये सॉफ्टवेयर नंबर प्लेट को स्कैन करके वाहन डेटाबेस से जानकारी प्राप्त करते हैं। यदि वाहन की उम्र निर्धारित सीमा से अधिक है, तो उसे चिह्नित करते हैं। इसके बाद, संबंधित अधिकारियों को अलर्ट भेजा जाता है। तीन जिलों में होगा नियम लागू हरियाणा के तीन जिला फरीदाबाद ,गुरूग्राम , सोनीपत में प्रथम चरण में ये नियम लागू किया जाएगा। इन जिलों में 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को फ्यूल नही मिलेदा। इसके अलावा ट्रेफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारी सड़क पर इन वाहनों को जब्त करेंगे। जिसके बाद इन वाहनों को स्क्रेप जॉन में लेकर जाया जायेगा। दूसरे चरण में प्रथम चरण के बाद साल 2026 में दूसरा चरण शुरू होगा। इसे भी एक नवंबर, 2026 से ही शुरू किया जाएगा। इसमें NCR के सभी अन्य जिलों में एंड ऑफ लाइफ वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी जाएगी। इसके साथ ही वाहन चालकों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा। फरीदाबाद में 5 लाख वाहनों की सूची फरीदाबाद RTO मुनीश सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर से लगभग 5 लाख सरकारी और गैर सरकारी वाहनों को डीजल और पेट्रोल नहीं मिलेगा। बल्लभगढ़, बड़खल, और फरीदाबाद एसडीएम कार्यालय से ये जानकारी एकत्रित की गई है। उनकी इस सूची में छोटे और बड़े ऐसे 5 लाख वाहन है जिनकी अवधि 1 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। जिसके बाद इन वाहनों को सड़क पर निकलने पर फ्यूल नही मिलेगा और इनको जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीमें अभी भी काम कर रही है और सूची में जो वाहन अपनी अवधि पूरे चुके है उनको जब्त करने का काम भी किया जा रहा है। NCR में शामिल हरियाणा के जिलों में 27 लाख पुराने वाहन कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट से मिली जानकारी के अनुसार NCR क्षेत्र में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, नूंह, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, भिवानी, करनाल, झज्जर, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ आते हैं। इन जिलों में करीब 27 लाख 50 हजार से अधिक डीजल और पेट्रोल के 10 और 15 साल पुराने वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में कुल 61,14,728, हरियाणा में 27,50,152, यूपी में 12,69,598 और राजस्थान में 6,20,962 वाहन ओवरएज हो चुके हैं। RTO बोले एनओसी ले वाहन चालक फरीदाबाद RTO मुनीश सहगल ने कहा कि जिन लोगों के पास पुराने वाहन है। 1 नवंबर से पहले वो अपने वाहन की एनओसी विभाग ले। जो वाहन अपनी अवधि पुरी कर चुके है उनको खुद लोग स्क्रैप कराए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को वाहन सड़क पर मिलेगा तो उसको जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर विभाग अपनी तैयारियों को पूरा कर रह करण दलाल बोले लोगों के साथ धोखा कांग्रेस सरकार मे मंत्री रहे करण सिंह दलाल ने कहा कि यह लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। सबसे पहले उन बड़ी कंपनीयों को बंद किया जाना चाहिए जो प्रदूषण फैला रही है। लोग मेहनत करके अपना परिवार पाल रहे है लेकिन ये सरकार उनके हाथ से कमाने का साधन ही छिनना चाहती है। ऐसा करने से लाखों लोगों का रोजगार चला जाएगा। जिस दिन अवैध रूप से चल रही कपंनीयों को बंद कर दिया जाएगा। उस दिन वातावरण खुद से स्वच्छ होना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *