भोजपुर में पगडंडी काटने के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट और 2 राउंड फायरिंग हुई है। मारपीट में चाचा-भतीजा घायल हो गए। गोली का छर्रा लगने से भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के सकरी गांव की है। घायल की पहचान आकाश राज(27) और सुरेंद्र सिंह(52) के तौर पर हुई है। अस्पताल में एडमिट आकाश राज ने बताया कि गांव के ही विनय सिंह से विवाद है। उसके जमीन के आगे 1 कट्ठे का प्लॉट है। बीच में पगडंडी बनाया गया था। रविवार सुबह विनय सिंह और विजय सिंह ने उसे काट दिया। विरोध करने पर मेरे चाचा सुरेंद्र सिंह को लाठी-डंडे से पीटने लगे। इस दौरान विनय सिंह का भतीजा वहां पहुंचा और 2 राउंड फायरिंग कर दी। पैर में गोली का छर्रा लगने के कारण मैं घायल हो गया। मारपीट और गोलाबारी में 2 लोग घायल हुए हैं। जांच में जुटी पुलिस पीड़ित ने विनय सिंह, विजय सिंह, मनोज सिंह, विवेक कुमार ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।