यूपी की बड़ी खबरें:केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता का निधन; राजा आनंद सिंह 4 बार सांसद रहे

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता का राजा आनंद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में लखनऊ में अंतिम सांस ली। 4 जनवरी, 1939 को जन्मे राजा आनंद सिंह ने 1971 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से जीत हासिल की। वे 1980, 1984 और 1989 में भी कांग्रेस से सांसद चुने गए। केंद्र में कृषि राज्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 1991 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा के बृजभूषण सिंह ने उन्हें हराया था। 1996 में उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह ने भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्हें हराया। इसके बाद उन्होंने संसदीय राजनीति से दूरी बना ली थी। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में एक लाख के इनामी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली; 2 बदमाश फरार सहारनपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है। वहीं, दो बदमाश अंधेरे का फायदा फरार हो गए। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार की रात को थाना गागलहेड़ी प्रभारी अपनी टीम के साथ कोलकी टोल प्लाजा हाईवे पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यमुनानगर (हरियाणा) की ओर से बिना नंबर की काली स्प्लेंडर बाइक पर सवार 3 संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। काउंटर फायरिंग में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी। वहीं उसके दो अन्य साथी भाग गए। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरमान उर्फ सिप्पी पुत्र जकशीर निवासी ग्राम चौटाला थाना डबाली सदर, जिला सिरसा (हरियाणा) के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में महिला की गला घोटकर हत्या:अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव, पास में पड़े थे आम, रेप की भी आशंका सहारनपुर में रविवार की देर शाम को 55 वर्षीय एक महिला का शव एक खेत की नाली में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। शव के पास आम और उसकी सलवार पड़ी मिली है। खेत के मालिक की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के बेटे ने हत्या की तहरीर दी है। मामला थाना नागल के गांव मड़की-दंघेड़ा मार्ग का है। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *