बिलासपुर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, VIDEO:पेट्रोल पंप पर गिरे पत्थर, मालिक बोला-अचानक पहाड़ी से तेज आवाज आई

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में साईं खारसी क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। जिसके कारण एक पेट्रोल पंप को बड़ा नुकसान हुआ है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर का मलबा पेट्रोल पंप पर आ गिरा। जानकारी के अनुसार घटना के समय पेट्रोल पंप पर कोई ग्राहक या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। पेट्रोल पंप के मालिक हेमराज ने बताया कि क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। वीडियो भी आया सामने घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं और घटनास्थल से दूर हटने की बात कर रहे हैं। वहीं देखते ही देखते पहाड़ी से पेट्रोल पंप पर बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थर गिरने लगे। पहाड़ी से तेज आई आवाज पेट्रोल पंप के मालिक ने बताया कि अचानक पहाड़ी से तेज आवाज आई। इसके बाद मिट्टी, पत्थर और मलबा खिसककर पेट्रोल पंप पर आ गिरा। भूस्खलन से पेट्रोल पंप के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मालिक के अनुसार इस घटना से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *