BJP छोड़ जनसुराज में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप:पटना के बापू सभागार में प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता; चनपटिया सीट से लड़ सकते चुनाव

BJP छोड़ने के डेढ़ महीने बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सोमवार यानी आज प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जॉइन कर लिया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित डिजिटल योद्धा समागम में प्रशांत किशोर ने मनीष को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनीष ने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं है, कुछ नहीं बोल पा रहा हूं। बस इतना बोलूंगा, इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर का साथ दीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। पत्रकार, नेता और कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं है।’ इससे पहले मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।’ बताया जा रहा है वे जन सुराज के टिकट पर चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जन सुराज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेतिया और मोतिहारी से 500 लोग पटना पहुंचें। मनीष कश्यप ने 7 जून को फेसबुक लाइव के जरिए बीजेपी से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने महज डेढ़ साल पहले ही 25 अप्रैल 2024 को बीजेपी की सदस्यता ली थी। 7,468 ANM को मिला नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ भवन में आयोजित कार्यक्रम में 7,468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 5 ANM मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने सभी नई ANM को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इन सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों के जुड़ने से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी।’ एक दिवसीय बिहार दौरे पर अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। पटना से विशेष ट्रेन से करीब 12 बजे सोनपुर मंडल के कर्पूरी ग्राम स्टेशन जाएंगे। कर्पूरी ग्राम में वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार, आज बिहार को रेल मंत्रालय की तरफ से बड़ी घोषणा हो सकती है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… लालू बोले- 2 गुजराती बिहारियों से वोटिंग राइट्स छीन रहे, तेजस्वी ने कहा- 9 जुलाई को बिहार बंद में EC-सरकार के होश ठिकाने लाएंगे; राहुल भी रहेंगे ——————————– बिहार की सभी पॉलिटिकल हैपनिंग जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *