जदयू के आह्वान पर बिरौल प्रखंड के ग्राम साहो में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष कामरान अहमद खान ने बैठक की अध्यक्षता की। आज के बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि 8 जुलाई को सुबह 6 बजे से साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। यह अभियान सुबह 8 बजे तक चलेगा। कार्यकर्ता हर पंचायत में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। वे लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने में मदद करेंगे। बैठक में विधानसभा प्रभारी राजकिशोर साफी और प्रखंड प्रभारी अरसे आजम मौजूद , व्यवसायिक प्रदेश महासचिव रमेश प्रसाद निराला, राधेश्याम, रामसागर राम और इंद्रमोहन साफी, पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साह, मुरारी चौधरी, लालो पासवान, तुलसी राय, विष्णुदेव और रामचंद्र मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।