जालंधर| आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में साप्ताहिक सत्संग और हवन करवाया गया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री और पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने यज्ञ करवाया। मुख्य यजमान डॉक्टर ममता अरोड़ा रहीं। पंडित सुरेंद्र आर्य ने भजनों की भी प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने सृष्टि के रूप में इस विश्व को हमें दिया है। हमारा उत्तरदायित्व है कि परमात्मा प्रदत्त समस्त प्रकृति जगत को ठीक से इस्तेमाल करे। अगर हम प्रकृति का दुरुपयोग करते हैं, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। प्रत्येक देश की “आत्मा’ संस्कृति और सभ्यता है। संस्कृति और सभ्यता का समाप्त हो जाना ही देश का खुद-ब-खुद मिट जाना होता है। इस देश पर बहुत से हमलावरों ने हमला किया परंतु हमारे देश के ऋषि मुनियों ने अपनी संस्कृति और सभ्यता को नष्ट होने नहीं दिया। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष जोगेंद्र भंडारी, प्रधान अरविंद घई के अलावा बलदेव मेहता, डॉक्टर निधि मल्होत्रा, अजय सचदेवा, डॉ. ऋषि कुमार आर्य, हरीश पाल, विजयपाल आर्य, रश्मि घई, शशि मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।