कांगड़ा में 5 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी:शिमला-दिल्ली के विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण, 50 से ज्यादा दुकानें होंगी शामिल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कछियारी में नई सब्जी मंडी का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। शिमला से तकनीकी विशेषज्ञ और दिल्ली से वास्तुकार सलाहकार ने स्थल का निरीक्षण किया। एपीएमसी और हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन निशु मोंगरा ने निरीक्षण का नेतृत्व किया। विशेषज्ञों ने स्थल को उपयुक्त पाया है। अब डिजाइन और लागत अनुमान तैयार किया जाएगा। एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। नई सब्जी मंडी में 50 से अधिक दुकानें होंगी। किसानों के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसे पार्किंग, शौचालय और बैठने की जगह उपलब्ध होगी। बाजार तक पहुंचेगी किसानों और बागवानों की उपज यह मंडी कांगड़ा, धर्मशाला, शाहपुर और नगरोटा बगवां के किसानों और बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर यह परियोजना शुरू की जा रही है। कांगड़ा सदर क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, कृषि और बागवानी के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। यह सब्जी मंडी इन विकास कार्यों की कड़ी का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *