भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भिवानी जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने आज इसकी औपचारिक घोषणा की। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। प्रदेशभर में भाजपा की नई जिलास्तरीय टीमें घोषित की जा रही हैं और उसी क्रम में भिवानी जिला कार्यकारिणी का ऐलान भी किया गया है। नई टीम के गठन को पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।