हरियाणा CET एग्जाम- क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी:पास होने को कितने नंबर जरूरी; सवाल-जवाब में जानिए, वो सब, जो आप जानना चाहते हैं

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने मंगलवार को ग्रुप-C भर्ती के लिए CET एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी। हरियाणा में CET एग्जाम पास करने के बाद ही सरकारी नौकरी मिलती है। ऐसे में 3 साल बाद हो रहे इस एग्जाम में शामिल होने के लिए 13.47 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) को भी टाल दिया गया। CET एग्जाम कब होगा, कितनी शिफ्ट में होगा, इसमें नेगेटिव मार्किंग का क्या तरीका होगा, सिलेबस कौन सा होगा, इसके बारे में 20 सवाल-जवाब से जानिए…। सवाल: CET एग्जाम कब होगा?
जवाब: इसी महीने 26 और 27 जुलाई को यह एग्जाम होगा। सवाल: CET एग्जाम का पेपर कितनी शिफ्टों में होगा, इसकी टाइमिंग क्या है, पेपर सॉल्व करने को कितना टाइम मिलेगा?
जवाब: दोनों ही दिन 2-2 शिफ्टों में एग्जाम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11.45 बजे और दूसरी दोपहर बाद 3.15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एक शिफ्ट में पेपर हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का टाइम मिलेगा। सवाल: एक शिफ्ट में कितने युवा एग्जाम देंगे?
जवाब: एग्जाम के लिए 13 लाख 47 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इस लिहाज से एक शिफ्ट में करीब 3 लाख से ज्यादा युवा एग्जाम देंगे। सवाल: CET एग्जाम के लिए कितने सेंटर बनाए गए हैं?
जवाब: CET के लिए 1,350 सेंटर बनाए गए हैं। HSSC ने सिक्योरिटी के पैरामीटर पर फिट न होने की वजह से 334 एग्जाम सेंटर घटा दिए। सवाल: CET एग्जाम का पेपर किस भाषा में होगा?
जवाब: 2 भाषाओं में, हिंदी और अंग्रेजी। परीक्षा OMR शीट ऑफलाइन मोड में होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा। सवाल: CET एग्जाम का पेपर किस टाइप का होगा?
जवाब: पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा, जिसमें 4 उत्तर में से एक सही जवाब चुनना होगा। सवाल: अगर मैंने गलत उत्तर पर टिक लगा दिया तो क्या नंबर कटेगा?
जवाब: नहीं, ऐसी सूरत में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सवाल: अगर मैंने किसी सवाल के किसी भी ऑप्शन पर टिक नहीं किया तो क्या होगा?
जवाब: अगर आपने ऐसा किया तो आपकी नेगेटिव मार्किंग होगी, ऐसे एक सवाल पर 1 नंबर कटेगा। सवाल: अगर मैं किसी सवाल के जवाब पर टिक नहीं करना चाहता तो फिर क्या करूं।
जवाब: OMR शीट में इस बार 5वां ऑप्शन यानी बबल भी होगा, जिस पर क्लिक कर आप नेगेटिव मार्किंग से बच सकते हैं। सवाल: एग्जाम सेंटर में किन-किन चीजों पर रोक रहेगी?
जवाब: एग्जाम सेंटर में मोबाइल, कैलकुलेटर, बेल्ट, हैंडबैग, धूप का चश्मा, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किताबें, नोट्स, पर्चियां समेत कोई भी पाठ्य सामग्री, हेयर पिन, ताबीज, टोपी, टोपा या स्कार्फ पर पाबंदी रहेगी। सवाल : क्या सेंटर अलॉट होने के बाद उसे बदला जा सकता है?
जवाब: नहीं, एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जा सकता। सवाल: एग्जाम में सुरक्षा के क्या बंदोबस्त किए गए हैं?
जवाब: सुरक्षा के लिए पूरे हर सेंटर पर 10 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। हर एग्जाम सेंटर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। सवाल: एग्जाम सेंटरों पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
जवाब: एग्जाम सेंटरों पर बिजली, पानी, टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं होंगी। एग्जाम सेंटर वहीं बनाए गए हैं, जहां की बिल्डिंग में चारदीवारी है। सवाल: एग्जाम सेंटर कितनी-कितनी दूरी पर होंगे?
जवाब: एक जिले में हर 10 किलोमीटर की दूरी पर एक एग्जाम सेंटर होगा ताकि दूसरी जगहों से आने वाले युवाओं को परेशानी न हो। सवाल: CET एग्जाम के एडमिट कार्ड कब और कैसे मिलेंगे?
जवाब: HSSC के मेंबर भूपेंद्र चौहान का कहना है कि http://www.hssc.gov.in पर इस बारे में जानकारी दी जाएगी। एडमिट कार्ड भी यहीं से डाउनलोड होंगे। सवाल: CET एग्जाम का स्तर क्या होगा?
जवाब: इसका पेपर 12वीं के स्तर का होगा लेकिन हिंदी और अंग्रेजी विषय का स्तर 10वीं के स्तर का होगा। सवाल: CET एग्जाम में कितने सवाल होंगे?
जवाब: इसमें कुल 100 सवाल होंगे, जिनमें सही उत्तर के 4 विकल्प मिलेंगे। जिनमें से किसी एक सही उत्तर पर निशान लगाना होगा। सवाल: CET पास के लिए कट ऑफ लिस्ट क्या है?
जवाब: अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे। सवाल: दूसरे राज्यों के युवा भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं?
जवाब: हां, लेकिन उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से भर्ती में किसी तरह का आरक्षण नहीं दिया जाएगा। सवाल: CET के लिए HTET टाल दी गई, अब ये एग्जाम कब होगा?
जवाब: स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा के मुताबिक HTET का एग्जाम अब 30 और 31 जुलाई को होगा। —————— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में विरोध के बीच UPS लागू, नोटिफिकेशन जारी; 1 अगस्त से चुन सकेंगे कर्मचारी विकल्प हरियाणा में विपक्ष के विरोध के बीच केंद्र की तर्ज पर सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू कर दी है। सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए UPS लागू करने के फैसले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हरियाणा में सरकारी विभागों के कर्मचारी इसी साल एक अगस्त से यूपीएस का विकल्प चुन सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *