आग की चपेट में आने से 2 बहनें झुलसी:भोजपुर में गैस पर खाना बनाते समय हुआ हादसा; मां और पिता खेत पर काम करने गए थे

भोजपुर में आग की चपेट में आने से 2 सगी बहन झुलस गईं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चियों की पहचान रितु कुमारी(12) और खुशी कुमारी(8) के तौर पर हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव की है। खाना बनाते समय हुआ हादसा पीड़िता की मां रीना देवी ने बताया कि पति के साथ खेत पर काम करने गई थीं। दादी रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। दोनों बेटी वहीं बैठी हुई थी। इस दौरान अचानक गैस चूल्हा भभक उठा। तेज आग की लपटें निकलने लगीं। इससे दोनों बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। दादी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है इलाज सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि रितु की हालत ज्यादा गंभीर है। फेस और हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं। छोटी बहन खुशी के शरीर के कई हिस्से आग की चपेट में आकर जल गए हैं। दोनों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव के कई घरों में पुराने गैस चूल्हे और पाइप का उपयोग हो रहा है। जो इस तरह की घटनाओं का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र में गैस सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *