सीतामढ़ी में 9 थानाध्यक्षों समेत 32 पुलिस अधिकारियों का तबादला:अभिषेक त्रिपाठी को रीगा थाने की मिली जिम्मेदारी, संध्या रानी को SC/ST थाने की मिली कमान

सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। आदेश संख्या 1023/2025 के तहत 32 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नए तबादलों में रूपेश कुमार को नानपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक त्रिपाठी को रीगा थाने की जिम्मेदारी मिली है। संध्या रानी को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना की कमान सौंपी गई है। सुमित कुमार को परसौनी से परिहार भेजा गया है। जितेन्द्र कुमार सीतामढ़ी थाना से सहियारा के थानाध्यक्ष बने हैं। चन्द्रगुप्त कुमार को भुतही थाना की जिम्मेदारी दी गई है। ओम पुकार प्रिय सुप्पी के नए थानाध्यक्ष बने हैं। आत्मानंद कुमार को गाढ़ा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार-1 को सोनबरसा से परसौनी थाना की कमान मिली है। पुलिसिंग में पारदर्शिता लाना उद्देश्य अन्य तबादलों में राकेश कुमार को साइबर थाना, सोहित यादव और संवेदना स्नेही को सीतामढ़ी थाना भेजा गया है। ओमप्रकाश गुप्ता को रीगा थाना, विमलेश कुमार सिंह को डुमरा थाना, मुकेश कुमार को रुन्नीसैदपुर और संजीव कुमार को महिन्दवारा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह नियमित प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *