सोनीपत निगम का 100 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया:केवल 21 हजार लोगों ने 5 करोड़ जमा करवाए; 150 बड़े डिफाल्टरों को नोटिस, फिर सिलिंग

सोनीपत नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए अब सख्ती शुरू कर दी है। निगम क्षेत्र में करीब 1 लाख 97 हजार 930 प्रॉपर्टी आईडी हैं, लेकिन अभी तक केवल 21 हजार 261 लोगों ने ही टैक्स जमा करवाया है। वहीं 1 लाख 75 हजार 739 प्रॉपर्टी मालिकों पर अभी भी टैक्स बकाया है। प्रथम चरण में 150 बड़े डिफाल्टरों को नोटिस भेजे गए हैं। एक सप्ताह की मोहलत दी गई है और समय पर टैक्स जमा न करने वालों की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। जानकारी अनुसार, सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में कुल 1 लाख 97 हजार 930 प्रॉपर्टी आईडी हैं। 1 अप्रैल 2025 से लेकर 20 जुलाई 2025 तक केवल 21 हजार 261 लोगों ने टैक्स जमा कराया, जिससे कुल 5 करोड़ 99 लाख 94 हजार रुपए की वसूली हुई है। हालांकि अब भी 1 लाख 75 हजार 739 प्रॉपर्टी मालिक डिफाल्टर हैं। कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल फायर टैक्स से हुई 33 लाख से ज्यादा की वसूली नगर निगम ने फायर टैक्स के रूप में कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी मालिकों से 33 लाख 87 हजार 636 रुपए की वसूली की है। यह राशि उन प्रॉपर्टियों से वसूल की गई है जो व्यवसायिक या औद्योगिक श्रेणी में आती हैं। 2 लाख से ज्यादा के बकायेदारों को भेजा गया नोटिस प्रथम चरण में नगर निगम द्वारा 150 ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस भेजा गया है, जिन पर 2 लाख रुपए से अधिक टैक्स बकाया है। नोटिस में उन्हें 1 सप्ताह का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में भुगतान नहीं किया गया तो उनकी संपत्तियां सील कर दी जाएंगी। नोटिस के बाद भी नहीं भर रहे टैक्स नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में बड़ी संख्या में डिफाल्टर हैं और उन पर लाखों रुपए का टैक्स बकाया है… सभी डिफाल्टरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि यदि निर्धारित समय पर टैक्स जमा नहीं किया गया तो प्रॉपर्टी को सील कर दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग की कार्रवाई के लिए कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश जोनल टैक्स ऑफिसर राजेंद्र चुघ ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार के निर्देश पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। प्रथम चरण में नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने का अवसर दिया जा रहा है। तय समय सीमा में टैक्स न भरने वालों के खिलाफ संपत्ति सील करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *