कपूरथला में पथराव और फायरिंग:AAP नेता के पिता के घर पर हमला, बचाव में चलाई थी गोलियां; क्रॉस FIR दर्ज

कपूरथला में हुई हवाई फायरिंग का मामला नया रूप ले चुका है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज की है। इस मामले में तीन महिलाओं समेत 8 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 10-15 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। घटना फतेह सिंह नगर में 15 जुलाई की है। AAP नेता के पिता मनजीत बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में अवैध कब्जों को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोपहर के समय कुछ लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए। आरोपियों में दर्शन सिंह, रशपाल सिंह, गुरमीत कौर, जोगिंदर सिंह, जसवीर कौर, पलविंदर कौर, मंगा शेरगिल और मनजीत सिंह शामिल थे। राइफल और पिस्तौल से फायरिंग की
मनजीत बहादुर सिंह के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर पर पथराव किया। जोगिंदर सिंह ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और गंडासी से गेट तोड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने इंटरलॉक टाइल्स उखाड़कर भी फेंकी। अपनी जान को खतरे में देखते हुए मनजीत बहादुर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल और पिस्तौल से घर के अंदर से दो हवाई फायर किए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। DSP दीपकरण सिंह ने क्रॉस FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *