बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बूथ संख्या 102 की बूथ लेवल अधिकारी (BLO) किरण देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी ने किरण देवी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शामिल थे। साथ ही सभी BLO सुपरवाइजर और अन्य बूथ लेवल अधिकारी भी उपस्थित रहे। मौजूद पदाधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में BLO की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सभी BLO को भविष्य में भी इसी सक्रियता और जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।