हरियाणा में आज सभी जिलों में बारिश:12 में 75 से 100 प्रतिशत बारिश का अनुमान, 3 जिलों में यलो अलर्ट

हरियाणा में बीते दो दिन से मानसून सक्रिय दिखाई दिया है। मंगलवार को प्रदेश के सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर व नूहं में बारिश हुई। वहीं, आज बुधवार को मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।
इनमें से 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल,पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में तो 75 से 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जबकि 6 जिलों में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई से बारिश की गतिविधियां कम होंगी। सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 जुलाई तक औसतन 161.3 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 193.1 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 470.5 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 93.3 एमएम दर्ज की गई है। वहीं, मौसम एक्सपर्ट के अनुसार 25 जुलाई तक मौसम बदलेगा। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं चलेंगी। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
24 जुलाई 2025: प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बारिश होगी। वहीं, 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद मेवात, पलवल में 50-75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 25 जुलाई 2025: 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बाकी बचे 16 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *