भोजपुर में छात्र पर गोलीबारी मामले में FIR:प्रेम-प्रसंग में वारदात को दिया अंजाम, प्रेमिका के भाई समेत 3 पर आरोप

भोजपुर में रविवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने पिता के सामने छात्र को गोली मार दी थी। इस मामले में उदवंतनगर थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रिंस उर्फ मोहित, गोविंद कुमार और ओम प्रकाश प्रसाद को नामजाद आरोपी बनाय गया है। तीनों फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया था। घायल की पहचान हरमेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र दिव्या प्रकाश(22) के तौर पर हुई है। इंटर में पढ़ता है। हरमेंद्र प्रताप झारखंड के कोडरमा सिविल कोर्ट में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। घटना डेमहां गांव की है। बाजार से लौटते समय मारी गोली दिव्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पड़ोस की गांव की एक लड़की से प्यार करता हूं। चार साल पहले बाजार में हमारी मुलाकात हुई थी। अफेयर से नाराज लड़की के भाई प्रिंस, गोलू और उसके चाचा ने जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार देर शाम पापा और अपने एक दोस्त के साथ गड़हनी मार्केट से घर लौट रहा था। डेमहां गांव के पास बदमाशों ने गोली मार दी। प्रिंस और गोलू ने ही गोली चलवाई है। हालांकि पुलिस अभी भी घटना को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। इसे संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *