हिमाचल में सरकारी बस खाई में गिरी, 5 की मौत:मृतकों में 3 महिलाएं शामिल, 10 घायल, 3 की हालत नाजुक; 25 यात्री सवार थे

हिमाचल के मंडी के सरकाघाट में आज करीब 10 बजे पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस खाई में गिर गई। इसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर है। घायलों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, निगम की बस जामनी से सरकाघाट आ रही थी। इस दौरान सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया है। घायलों को पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *