पंजाब में आज (शुक्रवार) किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 48 घंटों तक राज्य में ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। लेकिन 27 जून को मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, बीते दिन शाम 5.30 बजे तक कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके बावजूद राज्य के तापमन में 1.5 की बढ़ौतरी देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस समराला में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अमृतसर में तापमान 32.6 डिग्री, लुधियाना में 34.2 डिग्री, पटियाला में 36.2 डिग्री, बठिंडा में 36.5 डिग्री, फरीदकोट को 34.5 डिग्री, मोहाली में 34.8 डिग्री और होशियारपुर में 33.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुवार शाम 5.30 बजे तक लुधियाना में 10.6 मिमी, फाजिल्का में 2 मिमी, फिरोजपुर में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में 10 फीसदी कम बारिश पंजाब में जुलाई महीने में मानसून सुस्त होता जा रहा है। राज्य में 1 से 24 जुलाई तक सामान्यता 125.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल जुलाई महीने में 113.1 मिमी ही बारिश हुई है। यानी कि, राज्य में सामान्य से 10 फीसदी कम बादल बरसे हैं। 27 से बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी राज्य में आज व शुक्रवार मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। दो दिन राज्य में हालात सामान्य रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं दूसरी तरफ 27 जुलाई से बारिश का नया दौर शुरू होगा। 27-28 जुलाई को राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर व रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के साथ सटे जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। 28 जुलाई- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।