औरंगाबाद में उत्तर कोयल नहर से पुलिस ने अज्ञात युवक का एक शव बरामद किया है। लाश देखकर लग रहा कि युवक की उम्र 30 साल होगी। नवीनगर थाना के पुलिस ने उत्तर कोयल नहर के रामपुर फाटक के पास बरामद किया। बताया जा रहा कि पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के संतोषडीह गांव के पास एक महिला नहर में गिर गई थी। पलामू पुलिस ने जानकारी मोहम्मदगंज बराज नियंत्रण कक्ष को दी थी। नहर के जलस्तर को कम करने लिए बराज के गेट को बंद कर दिया गया था। नहर में पानी कम होने के बाद नबीनगर के रामपुर गांव के ग्रामीणों ने एक लाश को पानी में उपलाते हुए देखा। आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी। नवीनगर थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।. लाश को 72 घंटे चक सुरक्षित रखा जाएगा लोग आशंका जता रहे कि हत्या के बाद अपराधियों ने लाश को फेंक दिया होगा। ये भी चर्चा है कि सेल्फी लेने के क्रम में युवक नहर में गिरा होगा। हालांकि जब तक उसकी पहचान नहीं हो जाती है तब तक मौत के असली कारणों का पता चलना मुश्किल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए तस्वीर आसपास के थाने में भेजा गया है। बिहार के विभिन्न थाना के अलावा झारखंड के सीमावर्ती इलाके के थाना को भेजा गया है। मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक थाना परिसर में रखा जाएगा। पहचान होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा जाएगा। अन्यथा पुलिस उसका अंतिम अंतिम संस्कार कराएगी। हैदरनगर में महिला नहर में डूबी, 36 घंटे के बाद मिला शव झारखंड पुलिस ने बिहार-झारखंड बॉर्डर से सटे हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के दिवान बिगहा गांव के पास से 48 घंटे पहले डूबी एक महिला का शव बरामद किया है। पहचान झारखंड के हैदरनगर थाना क्षेत्र के भाई बिगहा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय बिंदा देवी के रूप में की गई है। बुधवार रात संतोष डीह गांव के पास पैर फिसलने के कारण उत्तर कोयल मुख्य नहर में गिर गई थी। घटना की सूचना मिलते पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से खोजबीन की जा रही थी।48 घंटे के बाद शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया है।