शौचालय टंकी में दम घुटने से 2 भाइयों की मौत:दो हुए बेहोश, 15 दिन पहले ही बनाया था टैंक; सेट्रिंग खोलने गए थे चारों

बेगूसराय में शुक्रवार शाम 6 बजे नवनिर्मित शौचालय के टैंक दम घुटने से 2 भाइयों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक बेहोश हो गए। बेहोश होने वाले में एक मृतकों का सगा भाई है, दूसरा चचेरा भाई है। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक रामबदन महतो के बेटे देवेंद्र महतो (26) और इंदल महतो उर्फ राजा कुमार (30) है। बताया जा रहा है कि रामबदन महतो ने अपने घर में शौचालय टंकी की ढलाई की थी। 15 दिन के बाद आज टंकी की सेट्रिंग खोलनी थी। रामबदन महतो के बेटे देवेंद्र, इंदल, पवन कुमार (21) और रामबदल के भाई महेंद्र महतो के बेटे अमित कुमार (25) सैंटरिंग खोलने गए थे। इंदल और देवेंद्र दोनों सगे भाई टंकी में गए। काफी देर तक आवाज नहीं आई तो पवन और अमित भी नीचे गए। वे दोनों भी बाहर नहीं आए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी। चारों को टंकी से निकाला गया तब तक इंदल और देवेंद्र की मौत हो चुकी थी। जबकि बेहोश पवन और अमित को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पंचायत स्थित पीरनगर वार्ड नंबर-8 की है। घटना के बाद मची चीख-पुकार। देखें कुछ तस्वीरें… दोनों भाई मजदूरी करते थे मृतक दोनों भाई गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *