करनाल जिले से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे तीन लोगों की यूपी के सहारनपुर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। जहां ईको कार और ट्रैक्टर-ट्राली की आपस में टक्कर हो गई। ईको में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हुए। घटना की सूचना की सूचना के बाद यूपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सहारनपुर के अस्पताल में पहुंचाया। वहां से एक को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। यूपी पुलिस ने तीनों के शवों का सहारनपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामने से लाइट लगने से दिखाई नहीं दिया गांव कलवेहड़ी निवासी प्रवीन उर्फ रिंकू, बृजपाल, सुनील, पृथ्वी सिंह, मोतीराम और अन्य टीम मेंबर गांव में हर साल कांवड़ियों के लिए शिविर लगाते है। शिवरात्रि पर शिविर लगाने के बाद सब हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाते है। रिश्तेदार बहादुर सिंह के मुताबिक, शुक्रवार की रात 10 बजे सभी मेंबर इको गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार के लिए गांव से निकले। करीब 12 बजे जैसे ही इको गाड़ी सहारनपुर पिंगोटा गांव के नजदीकक पहुंचे तो सामने से एक बड़ी गाड़ी आ रही थी, उसने ऊपर वाली लाइट मारी, जो ड्राइवर की आंखों में लगी, जिससे सामने कुछ भी नजर नहीं आ पाया। ईको के आगे ही एक ट्रैक्टर-ट्राली चल रही थी और कंडक्टर साइड से ईको ट्राली से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिनमें से 32 वर्षीय प्रवीन उर्फ रिंकू, 50 वर्षीय पृथ्वी सिंह और 55 वर्षीय मोती राम की मौके पर ही मौत हो गई और सुनील, बृजपाल सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और परिजन गांव कलवेहड़ी में हादसे की सूचना दी गई तो तीनों परिवारों में मातम पसर गया। आनन फानन में परिवार वाले सहारनपुर पहुंचे। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और घायलों को सहारनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। सहारनपुर में ही तीनों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। नहीं जाना चाहते थे, फिर भी गए घायल बृजपाल के जीजा बहादुर सिंह ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए है। बृजपाल तो जाना भी नहीं चाहता था, लेकिन उसको धक्के से लेकर गए। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक प्रवीन कुमार के दो छोटे-छोटे बच्चे है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। पत्नी और मां का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी बार बार बेहोश हो रही है। मृतक पृथ्वी सिंह के दो लड़के है, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और एक अविवाहित है। वहीं मृतक मोतीराम के चार बच्चे है, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां है, इन सभी की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपे गए है।