हिमाचल में उफनते नाले में गिरी महिला, VIDEO:मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया; पुल बहने से पेड़ से गुजरने को मजबूर स्कूली बच्चे

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज एक महिला अस्थाई पुलिया पार करते समय उफनते नाले में गिर गई। यह घटना सराज विधानसभा के झुंडी पंचायत के जुड गांव की है। महिला के नाले में गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। तब तक महिला चार से पांच फीट ही आगे बही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और आसपास के लोगों की चिल्लाने की आवाजें जोर जोर से सुनाई दे रही हैं। सराज आज दिन के वक्त तेज बारिश हुई, जिससे नाला उफान पर था। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला डिपो से राशन लेकर अपने घर लौट रही थी। 30 जून की रात बहा पुल
स्थानीय लोगों के अनुसार, 30 जून की रात भारी बारिश के कारण यहां का पक्का पुल बह गया था। घटना के 25 दिन बाद भी प्रशासन द्वारा नया पुल नहीं बनाया गया है। इसके कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे नाले पर बिछाए गए बड़े पेड़ से होकर आना जाना करते हैं। जल्द पुल लगाने का आग्रह
इससे कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने सरकार और मंडी जिला प्रशासन से नाले पर जल्द से जल्द पुल लगाने का आग्रह किया है। इस अस्थाई पुल से रोजाना स्कूली बच्चे भी आते जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *