नगर निगम वाराणसी ने मुक्त कराई 18 करोड़ की जमीन:पीएसी लगाकर लिया कब्जा, हुई बैरिकेडिंग, 6 हजार वर्ग फीट पर कब्जा

वाराणसी नगर निगम ने स्थानीय पुलिस-पीएसी के सहयोग से शनिवार की शाम 6 हजार स्क्वायर फिट जमीन पर खाली कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों को देखते हुए पुलिस और पीएसी बुलाई गयी थी। नगर निगम के अनुसार जमीन का दाम 18 करोड़ रुपए आंका गया है। इस जमीन पर अवैध कब्जा था। फिलहाल पुलिस ने जगह खाली करा ली। वाराणसी नगर निगम ने स्थानीय पुलिस-पीएसी के सहयोग से शनिवार की शाम 6 हजार स्क्वायर फिट जमीन पर खाली कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों को देखते हुए पुलिस और पीएसी बुलाई गयी थी। नगर निगम के अनुसार जमीन का दाम 18 करोड़ रुपए आंका गया है। इस जमीन पर अवैध कब्जा था। फिलहाल पुलिस ने जगह खाली करा ली। चितईपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है जमीन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया- आज नगर निगम को बड़ी सफलता मिली जब चितईपुर मुख्य मार्ग पर स्थित नगर निगम की 6 हजार वर्ग फुट जमीन खाली कराई गई। जिसकी लम्बाई 150 फीट तथा गहराई 45 फीट की है। उस जमीन पर लगभग 10 लोगों के द्वारा कब्जा किया गया था। बाजार दर के आधार पर इसका मूल्य 18 करोड़ की बताया जा रहा है। पूर्व में दी गयी थी नोटिस
नगर आयुक्त ने बताया – इस जमीन पर रहने वाले लोगों को यह जगह खाली करने का निर्देश दिया था। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को जानकारी प्राप्त होने पर नगर निगम द्वारा इस भूमि का निरीक्षण कराया गया, निरीक्षण में भूमि पर कब्जा होने की बात सही पायी गयी। इसपर 10 लोग काबिज थे सभी को निकाल दिया गया है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया- आज नगर निगम को बड़ी सफलता मिली जब चितईपुर मुख्य मार्ग पर स्थित नगर निगम की 6 हजार वर्ग फुट जमीन खाली कराई गई। जिसकी लम्बाई 150 फीट तथा गहराई 45 फीट की है। उस जमीन पर लगभग 10 लोगों के द्वारा कब्जा किया गया था। बाजार दर के आधार पर इसका मूल्य 18 करोड़ की बताया जा रहा है। पूर्व में दी गयी थी नोटिस
नगर आयुक्त ने बताया – इस जमीन पर रहने वाले लोगों को यह जगह खाली करने का निर्देश दिया था। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को जानकारी प्राप्त होने पर नगर निगम द्वारा इस भूमि का निरीक्षण कराया गया, निरीक्षण में भूमि पर कब्जा होने की बात सही पायी गयी। इसपर 10 लोग काबिज थे सभी को निकाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *