बलरामपुर में सपा के पूर्व मंत्री के अस्पताल में महिला से रेप किया गया। अस्पताल का कंपाउंडर बेहोशी का इंजेक्शन देकर रेप कर रहा था, तभी महिला को होश आ गया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की, तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पैसे का लालच भी दिया गया। इसके बाद महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। महिला के मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता गुरुवार शाम पति के साथ सीने में तेज दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। नाइट ड्यूटी में कंपाउंडर योगेश पांडेय ही तैनात था। मामला पचपेड़वा थाना क्षेत्र के विमला विक्रम हॉस्पिटल का है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला… पीड़िता ने बताया, कंपाउंडर ने पहले परिजनों को किसी बहाने से वार्ड से बाहर भेजा। फिर दवा देने के नाम पर बेहोशी का इंजेक्शन दिया। दो बार इंजेक्शन देने के बाद वह होश में नहीं रही। जब होश आया तो आरोपी उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। कंपाउंडर उसे होश में देखकर हड़बड़ा गया और वहां से भाग गया। महिला किसी तरह से हिम्मत जुटाकर बाहर आई और परिजनों को पूरी घटना बताई। आरोपी योगेश पांडे पिछले 15 महीने से अस्पताल में ड्यूटी दे रहा है। पिता नरसिंह पांडे झोलाछाप डॉक्टर हैं। आरोपी तीन भाई और एक बहन हैं। परिवार खेती-बाड़ी करता है। आरोपी की शादी हो चुकी है। उसका एक 2 साल का बच्चा भी है। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कंपाउंडर को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की फुटेज को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ———————————————– ये खबर भी पढ़ें : गोरखपुर में महिला डॉक्टर के पति का अपहरण, एक करोड़ फिरौती मांगी, 12 घंटे बाद चंगुल से छूटे तो पत्नी से लिपटकर खूब रोए गोरखपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी को किडनैप कर लिया। डॉक्टर पत्नी को कॉल कर एक करोड़ रुपए मांगे। कहा- पति को जिंदा देखना चाहती हो तो पैसे भेज दो। पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर पुलिस के प्लान के तहत महिला डॉक्टर पत्नी बदमाशों के बताए स्थान पर रुपए देने पहुंची। पुलिस ने पैसे लेने आए तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। पढ़िए पूरी खबर…