मेरठ के महिला बच्चा पार्क में तीज महोत्सव शुरू हो चुका है। शाम चार बजे से ही महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। शाम ढलते ही महोत्सव की रौनक और निखरी है। अलग-अलग फिल्मी गीतों पर महिलाएं और युवतियां थिरक रही हैं। उनका उत्साह देखते ही बन रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ तीज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं हैं। यह आयोजन शहर में आपसी सौहार्द की नजीर पेश कर रहा है। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात हैं। महिलाएं सावन के गीतों पर डांस कर रही हैं। आकर्षक फाउंटेन से बढ़ी रौनक
पार्क में महिलाओं के लिए हट्स बनाई गई हैं। पार्क को तीन आकर्षक फाउंटेन से सजाया गया है, जो उत्सव में चार चांद लगा रहे हैं। शाम 05:30 बजे तक यहां 700 से ज्यादा महिलाएं पहुंच चुकी हैं। रात तक इनकी संख्या 1000 हो जाने की उम्मीद है। महिलाओं के लिए खास इंतजाम
महिलाओं के आराम के लिए पार्क में कुर्सियां और बैठने की झोपड़ियां बनाई गई हैं। महिलाओं के लिए 72 कुर्सियां मंगाई गईं, है ताकि उन्हें कोई समस्या ना हो। डीजे की धुनों पर महिलाएं थिरकेंगी और उत्सव का मजा लेंगी। केवल महिलाओं और बच्चों की एंट्री
इस कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं और बच्चे शामिल हो सकेंगे। पुरुषों का प्रवेश नहीं होगा। पार्क के बाहर तरह-तरह के झूले और खाने के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। मुस्लिम महिलाएं भी तीज महोत्सव में पहुंचीं: खाने की व्यवस्था
पार्क के बाहर खाने के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। चाट, रसगुल्ला, गोलगप्पे, चाऊमीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि तीज का यह महोत्सव महिलाओं को एकजुट होकर उत्सव मनाने का अवसर देगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे आयोजक उत्साहपूर्ण माहौल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महिलाओं के लिए पार्क में झूले लगे
महिलाओं के लिए अलग से 24 झूले लगाए गए हैं। इसके लिए बांस और रस्सी मंगाए गए। पार्क मे झूला झूलने हर उम्र की महिलाएं आती हैं।