जालंधर| दोमोरियापुल से किशनपुरा की तरफ की मेन सड़क पर मैनहोल के ढक्कन टूटे हैं। इसे लेकर परेशान लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि मैनहोल का तीन महीने से ढक्कन टूटा पड़ा है। इससे कभी भी वाहन चालकों और राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है। इसके लिए कई बार निगम में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मेंटेनेंस शुरू नहीं हुई। किशन लाल शर्मा ने कहा िक निगम कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। किशनपुरा में मेन सीवर लाइन के ढक्कन टूटे हुए हैं और मैनहोल नीचे धंस गए हैं। एक दिन तो एक बच्चा मैनहोेल में गिरने से बच गया। बावजूद निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया। इस दौरान डॉ. वनीत शर्मा, हरभजन सिंह, स्वर्ण सिंह, कमल आनंद, शाम शर्मा, गौतम, कपिल आदि मौजूद रहे। मैनहोल के टूटे ढक्कन की परेशानी को लेकर प्रदर्शन करते लोग।