मनदीप सिंह। अश्वनी नामेशाह। गुरमीत लूथरा| अमृतसर सोने-चांदी की कीमतों में निरंतर उछाल जारी है, मात्र एक साल में सोने ने 40 प्रतिशत तो चांदी ने 50 प्रतिशत की रिटर्न दी है। पिछले साल अक्टूबर माह में जहां सोना की कीमत 78 हजार रुपए प्रति दस ग्राम थी, वहीं चांदी का प्रति किलो मूल्य 90 हजार के आसपास था, जबकि आज सोना-चांदी के आसमान छूते दामों के चलते सोना 1.25 लाख प्रति दस ग्राम का आकंडा पार कर गया है तो चांदी प्रति किलो 1.57 लाख रुपए का ग्राफ पार कर गई है। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के सचिव मनदीप सिंह एवं पंजाब स्वर्णकार संघ के प्रदेश प्रधान अश्वनी नामेशाह ने दावा किया कि जिस तरह सोना-चांदी के दामों में बढ़ौतरी का सिलसिला जारी है। इसके चलते दिवाली पर सोने के दाम प्रति दस ग्राम 1.50 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान है। इसी तरह चांदी प्रति किलो 2 लाख रुपए होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि थाइलेंड एवं अन्य मुल्कों से फिलहाल भारत को निर्यात बंद हो गया है। तेजी के चलते चांदी तो मार्केट से गायब ही हो गई है, इसकी शार्टेज चल रही है। स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि थाईलैंड और अन्य मुल्कों से फिलहाल भारत को सोने-चांदी का निर्यात बंद हो गया है, जिसने कीमतों में और अधिक इजाफा किया है। वर्तमान में सोने-चांदी की कीमतें जिस गति से बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए ये कीमती धातुएं सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं, लेकिन आम खरीदारों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।