भास्कर न्यूज | जालंधर गांव रसूलपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर के घर हुए हैंड ग्रेनेड अटैक की साजिश में अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर भानु राणा के गुर्गे दीपेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ विकास को देहात पुलिस करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। इस केस में कुल 18 आरोपी सामने आए थे। पुलिस अब तक 9 आरोपी पकड़कर जेल भेज चुकी है और दीपेंद्र राणा केस का 10वां आरोपी है। 11वें आरोपी नवतेज सिंह दीपा वासी औजला (गुरदासपुर) की 4 अप्रैल को मौत हो चुकी है। 7 अन्य आरोपी विदेश में है। दीपेंद्र से पूछताछ की जा रही है कि करनाल में उसके साथ ब्लैक रंग की स्कार्पियो गाड़ी में आया शख्स कौन थे। इसके पास तीन पिस्टल है। बता दें कि मार्च महीने में गांव रसूलपुर में रोजर के घर हुए हैंड ग्रेनेड अटैक हुआ था। ग्रेनेड फेंकने वाले 19 साल के हार्दिक की गिरफ्तारी के बाद 9 आरोपी पकड़े गए थे। जांच में यह बात आई थी कि फगवाड़ा में सुखप्रीत सिंह सुक्खा को हैंड ग्रेनेड लॉरेंस गैंग के गुर्गे कर्ण उर्फ कप्तान समाना (करनाल ) ने दी थी। कर्ण को अरेस्ट किया तो उसने कहा था कि वह दोस्त वंश संग मिलकर गुरदासपुर से 2 ग्रेनेड व 3 पिस्टल लेकर आया था। भाना के कहने पर वह खेप करनाल लेकर पहुंच गया था। यहां पर उसे विकास अपने साथी संग गाड़ी में आया। उसने दोनों ग्रेनेड व 3 पिस्टल उसे दे दिए थे। जिसके बाद फिर राणा के कहने पर वह विकास से एक ग्रेनेड लेकर फगवाड़ा आ गया था। यहां पर 8 मार्च को देकर चला गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विकास का असली नाम दीपेन्द्र प्रताप सिंह है।