हिमाचल में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा:कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, परसों से मौसम पूरी तरह साफ होगा, ठंड से मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में चार दिन तक निरंतर बारिश-बर्फबारी के बाद आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। आज और कल कुछेक क्षेत्रों में आसमान में हल्के बादल छा सकते है। इस दौरान, हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मगर 11 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इससे तापमान में उछाल आएगा और पहाड़ों पर मौसम सुहावना होगा। बारिश-बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड हो गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया था। मगर आज से इसमें उछाल आना शुरू होगा। कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान सामान्य से 12.9 डिग्री कम होने के बाद 16.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कुकुमसैरी-केलांग में माइनस में तापमान मंडी का अधिकतम तापमान 11 डिग्री कम होने के बाद 18.8 डिग्री, मनाली का 9.8 डिग्री कम होने के बाद 13.0 डिग्री, केलांग का 7.6 डिग्री कम होने के बाद 4.4 डिग्री और सुंदरनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.7 डिग्री कम होने के 19.3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से 2.8 डिग्री कम चल रहा है। कुकुमसैरी और केलांग में तापमान माइनस में चल गया है। अक्टूबर में ही सर्दी से कांपने लगा हिमाचल आमतौर पर ऐसी ठंड दिसंबर माह में होती है। मगर इस बार अर्ली स्नोफॉल की वजह से अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में ही हिमाचल कांपने लगा है। ऊंचे क्षेत्रों के लोग सर्दियों के गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *