पंजाब का तापमान 2.2 डिग्री सामान्य से कम:शुष्क रहेगा मौसम; सप्ताह भर न्यूनतम तापमान 20, अधिकतम 32 तक जाने का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के शांत हो जाने के बाद से पंजाब के औसतन तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, ये बढ़ौतरी बहुत ही कम देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में ये बढ़ौतरी मात्र 0.4 डिग्री की रही। इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री रहा, जो बठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बीते माह बारिशों के दिन अधिक रहने के कारण अभी भी धान की फसल कई जगहों पर पक कर तैयार नहीं हुई है। ये धूप धान के लिए बेहतर रहेगी और इससे वायुमंडल में हल्की नमी भी बनी रहेगी। आने वाले एक सप्ताह में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगी। जिसके बाद दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा। लेकिन शहरों का तापमान जो अब तकरीबन 30 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है, वे 30 से 32 डिग्री के बीच ही रहने वाला है। रात के समय बढ़ेगी ठंड पंजाब में रात का मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। अभी तापमान अधिकतर शहरों में 18 डिग्री के करीब बना हुआ है। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक ये तापमान 20 डिग्री से अधिक नहीं होने वाला। पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान (तापमान डिग्री में)- जानें आज कैसा रहेगा मौसम- अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *