धर्मशाला में पुलिस ने 6 किलो चरस समेत 3 पकड़े:NDPS एक्ट में इस साल अब तक 74 केस, 24.68 करोड़ संपत्ति जब्त

हिमाचल के धर्मशाला की नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामद की है। यह बरामदगी कंडवाल में नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार से हुई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा माफिया को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज​​​​ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनु कुमार पुत्र धनी राम, सुरेश कुमार पुत्र सुख राम और राम लाल पुत्र कली राम के रूप में हुई है। ये तीनों मंडी जिले की पधर तहसील के गांव द्रोण और तरेला के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर नंबर 206/25, दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 2025 में अब तक 74 मामले दर्ज पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्ष 2025 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 74 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में कुल 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 102 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। इस अवधि में पुलिस ने 1 किलो 530.69 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 23 किलो 154 ग्राम चरस, 23 किलो 570 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) और 344 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, ₹1,27,31,400 की नकद राशि भी जब्त की गई है। साढ़े 24 करोड़ की चल-अचल संपत्ति भी जब्त नशा माफिया की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस की वित्तीय जांच जारी है। इस अभियान के तहत अब तक आरोपियों की ₹24,68,94,841 (चौबीस करोड़ अड़सठ लाख चौरानवे हजार आठ सौ इकतालीस रुपए) की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। कई अन्य मामलों में संपत्तियों की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *