बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:AIMIM नेता बोले-बीवी को छोड़ दूंगा-पार्टी नहीं, गोली मारकर महिला की हत्या, सहनी की डिमांड से RJD-कांग्रेस परेशान

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार NDA से है। विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान बिहार चुनाव को लेकर है। विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. मोतिहारी में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी जोड़े का शव मोतिहारी में रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती का शव मिला है। ट्रैक के बीच में दोनों के सिर मिले हैं, जबकि किनारे धड़ पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों का प्रेम संबंध था। युवक और युवती ने ट्रेन से कटकर सुसाइड किया है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। प्लेटफॉर्म पर लड़की का बैग और चप्पल मिला है। पूरी खबर पढ़ें 3. भागलपुर में शादीशुदा गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड संग जबरन शादी भागलपुर में शनिवार की रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव का है। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष प्रेमी-प्रेमिका को पकड़े हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. तेजस्वी को अनफॉलो करने के सवाल पर भड़के तेजप्रताप लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को एक्स पर अन फॉलो कर दिया है। पटना में जब पत्रकारों ने इसे लेकर सवाल किया तो पूर्व मंत्री भड़क गए। कहा, बेकार के सवाल मत किया कीजिए। आप फेसबुक में घुसकर देखिए, कौन किसको फॉलो कर रहा है, किसको नहीं। पूरी खबर पढ़ें 5. राहुल से मुलाकात पर लालू बोले-बात चल रही है महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। लालू यादव और तेजस्वी यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कल लालू-तेजस्वी की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ बैठक होगी। इस बीच VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर सहमति बन जाएगी। इसके बाद महागठबंधन सीट शेयरिंग की घोषणा करेगी। पूरी खबर पढ़ें 6. नालंदा में महिला के सिर में गोली मार कर हत्या नालंदा में रविवार की सुबह एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। गोली सिर में लगी है। मृतका के बेटे ने कहा है कि 5 लाख रुपए के लिए मां का मर्डर हुआ है। ये जीविका समुह से जुड़ी थी। इन्होंने जीविका की सीएम रेखा देवी को रुपए दिए थे। उन्होंने ही मां का मर्डर किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. अनंत सिंह 3.50 करोड़ की गाड़ी छोड़ बाइक पर निकले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाहुबली अनंत सिंह अपने क्षेत्र मोकामा में काफी एक्टिव दिख रहे हैं। अनंत सिंह इन दिनों अपनी 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर छोड़कर बाइक पर जनसंपर्क कर रहे हैं। वे रविवार को भी मोकामा में चुनाव प्रचार करने बाइक से निकले। वे पिछली सीट पर बैठे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता पीछे छाता पकड़े दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. मुकेश सहनी के पोस्टर से महागठबंधन OUT महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी को दू टूक कह दिया है कि अगर आपको महागठबंधन से चुनाव लड़ना है तो उनकी शर्तों के साथ ही चुनाव लड़ना होगा। इसके बाद मुकेश सहनी ने फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर जारी की, जिसमें महागठबंधन का कोई जिक्र नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 9. औरंगाबाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेहुटी गांव में पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर 26 साल की पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान गांव निवासी अनिल पासवान की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। जख्मी महिला का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले घर बनाने के लिए एक लाख रुपए मायके से मांग कर लाने का दबाव बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 10. बोधगया अंचल के राजस्व कर्मचारी सस्पेंड गयाजी जिले के बोधगया अंचल में पोस्टेड राजस्व कर्मचारी रितेश कुमार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन में ‘फर्स्ट इन फर्स्ट आउट’ (FIFO) नियम का 129 बार उल्लंघन करने का आरोप है। एक परिवादी के आवेदन के बाद बिहार भूमि पोर्टल से प्राप्त विवरण की जांच में यह खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 11. मधेपुरा में भीषण आग से 3 घर राख, शादी का सामान भी जला मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड के शिवनगर जमुआहा गांव में शनिवार की देर रात भीषण अगलगी में 3 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। जिसमें कपड़े, बर्तन, अनाज, मोबाइल, पंखा, मोटर, गोदरेज, ट्रंक और नगद रुपए सहित घर का सारा सामान खाक हो गया। घटना में लगभग 8 लाख रुपए से अधिक की क्षति बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 12. AIMIM नेता बोले- बीवी वोट नहीं देगी तो उसे छोड़ दूंगा, पार्टी नहीं बिहार विधानसभा चुनावों की सरगर्मी में AIMIM को मिला एक अनोखा समर्थन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किशनगंज के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से AIMIM के प्रत्याशी तौसीफ आलम के समर्थन में स्थानीय नेता गुलाम मुस्तफा ने पूर्व विधायक के आवास पहुंच कर एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। पूरी खबर पढ़ें 13. बांका में गीदड़ के मुंह से मिला नवजात का शव बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक गीदड़ के मुंह से अज्ञात नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया। अमरपुर प्रखंड के गोपालपुर महादेवपुर नहर के पास स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि एक गीदड़ अपने मुंह में नवजात का शव दबाए सड़क पार कर रहा था। यह दृश्य देखकर लोगों ने शोर मचाया और गीदड़ को खदेड़ दिया, जिसके बाद वह नवजात को वहीं छोड़कर झाड़ियों की ओर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पटना मेट्रो में गुटखा थूकने की घटनाएं आई सामने पटना में शुरू हुई पटना मेट्रो सेवा महज चार दिन में ही अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में आ गई है। मेट्रो कोच के अंदर रील बनाने और गुटखा थूकने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे शहर की नई मेट्रो को ‘रील शूटिंग ज़ोन’ कहा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती हाई हील और ब्लैक-व्हाइट ड्रेस में भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाती दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार में कल भी सामान्य बना रहेगा मौसम बिहार में कल यानी सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक वापसी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, उमस की मार अभी खत्म नहीं हुई है और लोग दिन में हल्की बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *