हरियाणा के सिरसा में एक विवाहिता ने पति पर बतौर पटवारी चयन होने के बाद उसे परेशान करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी से पहले पति बेरोजगार था। बाद में उसकी नौकरी लगी तो उसका व्यवहार बदल गया। अब युवक ने उनसे कार की मांग की। पूरी न करने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी। साथ ही पत्नी को उसे छोड़ दिया। कहा कि वह पटवारी है, उसे और रिश्ते मिल जाएंगे। वहीं, युवक का पिता भी हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर है। वह पुलिस में अपनी पहुंच होने की धौंस दिखाता है। इन दोनों की शादी डेरा सच्चा सौदा में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को यह कहानी बताई… बार-बार दहेज का ताना मारने लगे
विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला, लेकिन पति का पटवारी में जॉइनिंग के बाद उसका व्यवहार बदल गया। वह बार-बार दहेज का ताना मारने लगा। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। पति उसे धमकी देता कि समाज में उसे बदनाम कर देंगे कि उसके किसी और मर्द के साथ संबंध हैं। वह कहता कि वह पटवारी है, उसे और रिश्ते मिल जाएंगे। वह कहता कि एक कार और 5 लाख रुपए कैश की मांग पूरी नहीं की, तो उसके लिए घर में कोई जगह नहीं है। सास-ससुर भी कहते थे कि दूसरी शादी करवाएंगे। तबीयत बिगड़ने पर करवाना पड़ा गर्भपात
विवाहिता का आरोप है कि गर्भावस्था में भी उसे परेशान किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और गर्भपात करवाना पड़ा। अब उसे घर में रखने से मना कर दिया। इस मामले में आपस में पंचायत हुई और समझौता हो गया। बाद में दोबारा से परेशान करना शुरू कर दिया। मारपीट कर घर से निकाला
महिला के भाई का आरोप है कि अप्रैल 2025 को सुबह उसकी बहन के साथ झगड़ा हुआ और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसका ससुर लखविंदर सिंह हरियाणा पुलिस के SI पद से रिटायर्ड है। वह पुलिस में अपना रसूख होने की धमकी देता है।