जालंधर | नगर निगम ने कॉन्ट्रेक्टर चमन लाल को 5 साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। कॉन्ट्रेक्टर का काम संतोषजनक नहीं था और कौंसलरों के फोन भी नहीं उठाता था। इस वजह से वार्ड-20, 48, 52, 56, 57 और 68 में विकास कार्य पेंडिंग होने से लोग परेशान थे। इस पर निगम ने कॉन्ट्रेक्टर को नोटिस भी दिया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। वार्ड में विकास कार्य पेंडिंग होने पर लोग कौंसलर से शिकायत दर्ज कराते थे। जब कौंसलर कॉन्ट्रेक्टर को फोन करते थे, तो फोन भी नहीं उठाता था। इसलिए मेयर वनीत धीर के सख्ती के बाद कॉन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट कर दिया। अब कॉन्ट्रेक्टर के वार्ड में सीवर की मैनहोल की मेंटेनेंस, मैनहोल बदलने और पेयजल लाइन की मेंटेनेंस के काम थे, जो दूसरे कॉन्ट्रेक्टर को दिए जाएंगे।