नारनौल से चंडीगढ़ जाने वाली बसों की समय सारिणी बदली:एनएच 152 डी के रूट में हुआ है आंशिक परिवर्तन

नारनौल से नेशनल हाईवे नंबर 152 डी से चंडीगढ़ जाने वाली बसों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत चार बसों के समय में बदलाव किया गया है। अब ये बसें नए समय के अनुसार चलने लगी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रेवाड़ी डिपो की ओर से एनएच-152डी मार्ग पर दो नई बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन नई बसों के संचालन के चलते से नारनौल से चंडीगढ़ जाने वाली बसों की समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है। इसके तहत अंबाला डिपो की नारनौल बस, जो पहले सुबह 6:40 बजे रवाना होती थी, अब सुबह 7:00 बजे नारनौल बस अड्डे से चलेगी। इनका भी बदला समय इसके अलावा अंबाला डिपो की ही एसी बस जो सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर सीधे 152 डी से चंडीगढ़ जाती है, उस बस का समय भी बदल गया है, अब वह बस सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होगी। वहीं नारनौल डिपो की बस जो सुबह छह बजकर दस मिनट पर महेंद्रगढ़ होते हुए 152 डी के मार्ग से चंडीगढ़ जाती थी, उसका समय सुबह छह बजे कर दिया गया है। सीटीयू का भी बदला टाइम वहीं सीटीयू बस के समय में भी बदलाव किया गया है। यह बस भी सीधे 152 डी नेशनल हाईवे से चंड़ीगढ़ सुबह साढ़े दस बजे जाती थी। वह बस अब सुबह दस बजकर 45 मिनट पर जाएगी। ग्रीन कॉरिडोर से मिला है लाभ ग्रीन कॉरिडोर से बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को बड़ा फायदा मिला है। पहले नारनौल से चंडीगढ़ पहुंचने में लगभग आठ घंटे का समय लगता था, लेकिन अब यह दूरी केवल चार घंटे में तय की जा सकती है। इससे यात्रियों को समय और किराये दोनों में राहत मिली है। ये शहर जुड़े हैं एनएच-152डी मार्ग से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें बरवाला, अंबाला, पिहोवा, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जैसे प्रमुख जिलों से जुड़ गई हैं। इन बसों से इन जिलों के यात्रियों को भी बेहतर संपर्क सुविधा मिल रही है। चंडीगढ़ से नारनौल आने वाली बसें चंडीगढ़ से नारनौल आने वाली बसों की समय सारणी: सुबह 10:00 बजे (सीटीयू), 10:20 बजे (भिवानी), 10:40 बजे (जींद), 11:00 बजे (दादरी डिपो), 11:50 बजे (महेन्द्रगढ़ मार्ग), दोपहर 1:00 बजे (अंबाला डिपो एसी), 1:30 बजे (भिवानी एसी), 2:00 बजे (दादरी डिपो), 4:00 बजे (चंडीगढ़ डिपो), 5:00 बजे (वाया महेंद्रगढ़ एसी) और 6:00 बजे अंतिम बस चलेगी। अड्‌डा इंचार्ज प्रीतम बागड़ी ने बताया कि चार बसों के समय में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। इनमें दो बसें अंबाला डिपो की, एक नारनौल डिपो की तथा एक सीटीयू की बस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *