पंजाब के अधिकतम तापमान में जहां हल्की बढ़ौतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान गिरा है। मंगलवार की शुरुआत भी साफ आसमान के साथ हुई। यानी कि आज भी दिन भर धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 15 दिन दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह- शाम व रातें ठंडी रहने वाली हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के जिलों में आने वाले 15 दिनों तक अधिकतर शहरों का तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब बना रहेगा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट के सरहदी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। बठिंडा रहा सबसे गर्म अमृतसर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 33.8 डिग्री रहा। लुधियाना का तापमान 32 डिग्री, पटियाला का 33 डिग्री, गुरदासपुर का 30.8 डिग्री, फिरोजपुर का 32.9 डिग्री, होशियारपुर का 29.9 डिग्री और मोहाली का 32 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में ठंड करेगी ठिठुरने पर मजबूर मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस साल पंजाब में ठंड लंबी चलने वाली है। शुरुआत में ही हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है और बर्फ की चाहर देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में भी कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेंगे, यानी कि हिमाचल में अच्छी बर्फबारी होगी। जिसका असर पंजाब में देखने को मिलेगा। पंजाब में सामान्य से ठंड पड़ेगी व कोहरे के दिन भी सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान