डॉ. अनुज कुमार जन सुराज से नवादा प्रत्याशी:शिक्षा के क्षेत्र में पहचान, कांग्रेस छोड़कर प्रशांत किशोर से जुड़े

नवादा में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले डॉ. अनुज कुमार ने अब राजनीतिक क्षेत्र में भी कदम रखा है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े इस वरिष्ठ नेता ने हाल ही में पार्टी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें नवादा विधानसभा सीट से जन सुराज का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। देर रात जारी की गई टिकट की जानकारी और घोषणा ने स्थानीय राजनीति में चर्चा छेड़ दी है। किसान परिवार में हुआ था जन्म डॉ. अनुज कुमार का यह कदम नवादा के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। डॉ. अनुज कुमार का जन्म नवादा जिले के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने हमेशा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम माना है। उनका मानना रहा है कि शिक्षा गरीबी के ताले खोलने की कुंजी है, और इसी विश्वास के साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया।वह नवादा मॉडर्न एजुकेशनल ग्रुप के प्रमुख निदेशक हैं, जिसने बिहार के शिक्षा परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हजारों छात्रों को प्रदान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा इस ग्रुप के तहत मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल (नारदीगंज, हिसुआ) और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (कुंती नगर, नवादा) जैसे संस्थान संचालित होते हैं, जिन्होंने पिछले एक दशक में हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। डॉ. अनुज के नेतृत्व में, ग्रुप ने नवादा में पहला निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं, जो जिले के विकास में सहायक होगा। राजनीति में उनका सफर लगभग 35 वर्ष पुराना है। वे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे और पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *