चमोली में XUV खाई में फंसी, यात्री अंदर लॉक:आंधे घंटे तक फंसे, पुलिस ने बचाई 4 की जान; हरियाणा से बद्रीनाथ दर्शन करने आए

चमोली में बद्रीनाथ हाईवे (NH-07) पर आज यानी मंगलवार को यात्रियों से भरी महिंद्रा XUV अचानक बेकाबू होकर सड़क से बाहर खाई में जा फंस गई। गाड़ी के अंदर 4 दोस्त सवार थे। XUV खाई के किनारे लटकी रही और लॉक हो गई, जिससे यात्री अंदर फंस गए। यात्रियों के शीशे भी बंद थे। हल्के नेटवर्क मिलने के बाद उन्होंने 112 पर कॉल किया, जिसके आधे घंटे बाद उन तक मदद पहुंची और उनकी जान बचाई गई। गाड़ी को निकालने के लिए मौके पर क्रेन बुलाई गई और गाड़ी को निकाला गया। थाना बद्रीनाथ के एसएचओ नवनीत भंडारी मौके पर पहुंचे और जांच की। एसएचओ के मुताबिक, सभी यात्रियों की जान बचाई गई है। यात्री हरियाणा से बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने आए थे। हादसा सुबह हुआ था, जिसकी जानकारी लेट मिली। हादसे की 3 तस्वीरें…. 3 पॉइंट में पढ़िए पूरी खबर… 1. दिवाली से पहले बद्रीनाथ धाम घूमने का प्लान बना- दिवाली से पहले रविवार को 4 दोस्तों का बद्रीनाथ धाम घूमने का प्लान बना। प्लान के मुताबिक, सोमवार को वे लोग उत्तराखंड पहुंचे और ऋषिकेश के आस-पास घुसने लगे। इसके बाद यहां से जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। 2. पहाड़ों में गाड़ी चलाने का नहीं था एक्सपीरियंस- जोशीमठ घूमने के बाद दोस्तों ने मंगलवार सुबह बद्रीनाथ के दर्शन करने का प्लान बनाया और उसी अनुसार वह सुबह तड़के जोशीमठ से बद्रीनाथ के लिए निकले। चारों हरियाणा से थे और उन्हें पहाड़ों में गाड़ी चलाने का एक्सपीरियंस नहीं था। जोशीमठ से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। 3. नालों को देख घबराया- बद्रीनाथ हाईवे पर जाते समय रास्ते पर कई सारे नाले पड़ते है, जिन्हें देख वो घबरा गए। इसी घबराहट के कारण नाले के पास उन लोगों का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। इस कारण XUV खाई के किनारे आधे में लटक गई। घटना बद्रीनाथ धाम से लगभग तीन किलोमीटर पहले की है। वाहन में सवार यात्रियों ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही थाना बद्रीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद श्रद्धालुओं को एक निजी वाहन से बद्रीनाथ मंदिर पहुंचाया गया ताकि उनके दर्शन बाधित न हों। बाद में प्रशासन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे से बाहर निकालकर यात्रियों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *